फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को मेरठ में एमडी कार्यालय घेरेगी भाकियू

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता और मौजूद राकेश टिक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का सिंचाई का बिल माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन केवल आधा करने की बात कह रही है। 27 जून को मेरठ में एमडी ऑफिस को घेरने का काम भाकियू करेगी। उन्होंने 16 से 18 जून को हरिद्वार में भाकियू के सम्मेलन की घोषणा की।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर हुई बैठक में राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की थी, इसका उल्टा हो रहा है किसानों के नलकूप पर मीटर लगाया जा रहा है। बिजली विभाग फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है। इस सबके विरोध में भाकियू 27 जून को मेरठ में विद्युत विभाग के एमडी के कार्यालय को घेरने का काम करेगी। राकेश टिकैत ने कहा कि 16 से 18 जून को हरिद्वार में भाकियू का सम्मेलन होगा। हम उसकी तैयारी में लगे हैं। राकेश टिकैत ने अपने ऊपर हमले को लेकर कहा कि हमला करने वाले बीजेपी के लोग थे, हमे सुरक्षा नहीं चाहिए। जहां कार्यक्रम हो वहां पुलिस रहे और चौकसी बरते। इस अवसर पर राकेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। बैठक में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें