भाकियू ने सरकारी कर्मचारियों को दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। ब्लॉक प्रांगण में बृहस्पतिवार को भाकियू की एक बैठक भंवर सिंह गुर्जर की अध्यक्षता व शहजाद त्यागी के संचालन में हुई। इस दौरान दर्जनों प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में कुछ किसानों ने अपनी ब्लॉक संबंधी समस्या से अवगत कराया। इन समस्याओं का मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने ब्लॉक कर्मियों से मिलकर मौके पर ही निस्तारण कराया। बैठक में मौजूद बीडीसी सदस्यों ने बताया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनके क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी देकर कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। सभी गांवों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएं। किसान यूनियन यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो ब्लॉक कर्मियों का घेराव किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह ने सभी लोगों से 31 जनवरी को सदर तहसील में होने वाले धरने में चलने की अपील की। बैठक में प्रताप सिंह, संजय त्यागी, शमशेर सिंह, शमशाद, आजम अंसारी, अंग्रेज सिंह, बिट्टू देशवाल, तेजवीर सिंह फौजी, नीटू अहलावत, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर, सरनवीर राठी, रागिब ,बबलू ,प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, मनीष प्रधान कय्यूम अंसारी आदि मौजूद रहे।