फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लेकर शिव चौक से गुजरतें बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में फहराया गया तिरंगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देश भक्ति गीतों, कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
डीएवी कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ ललित कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डॉ अर्चना धामा ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। डॉ गरिमा जैन, डॉ अमित मलिक, डॉ सुषमा सैनी, कल्पना, डॉ योगेश, अमरकांत, डॉ सुनीता शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय जैन एवं प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने ध्वजारोहण किया। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक और एसडी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सहसचिव अंकुर गर्ग, अरुण, गिरीश मोहन सिंघल उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी ने विचार रखे। एसवीएम योग एवं हैल्थ साईंसेज कॉलेज में प्राचार्या डॉ रावी जैन, अरूण खंडेलवाल, सुभाषचंद गुप्ता, बाल बहादुर, डॉ पीके कांबोज ने ध्वजारोहण किया। संचालन डॉ सुनीता गौड़ ने किया।
एमजी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार सिंह ने प्रांगण में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक सतीश चन्द गोयल ने विचार रखे। शारदेन स्कूल में गणतंत्र दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में असीम उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक विश्वरत्न ने ध्वजारोहण किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। द एसडी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि सपना कुमार एवं प्रधानाचार्य नीलम महाना ने ध्वजारोहण किया। जीसी पब्लिक स्कूल में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वज फहराया। विनोद संगल, महेशचंद गर्ग, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य आजादवीर ने विचार रखे। गिरधारी लाल जैन मैमोरियल स्कूल प्रेमपुरी में संस्कार भारती ने भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर भू-सज्जा एवं काव्य पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज शहर में राजेश जैन ने ध्वजारोहण किया। रविंद्र जैन, मनोज जैन, प्रधनाचार्या सारिका जैन मौजूद रही। मदर इंडिया इंटर कॉलेज सीनियर विंग में प्रदीप पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। डॉ शिवराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक विपिन कुमार एवं प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में सभासद नरेशचंद गुप्ता, अश्वनी कुमार, कुलभूषण, रविंद्र गौड, वेदप्रकाश सिंघल ने ध्वजारोहण किया। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में वेदप्रकाश सिंघल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने विचार रखे। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, दीपक मित्तल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें