Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने जागाहेड़ी टोल पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने टोल कर्मियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच तनाव बन गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझाया।
भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कई दिन पहले ही टोल पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित टोल फ्री करा दिया। टोल कर्मियों पर अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इस दौरान वहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही है।