फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर का जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में हंगामा करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू तोमर का जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिलने और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आई कायाकल्प अवार्ड की केंद्रीय टीम के सामने हंगामा किया। बाद में टीम को ज्ञापन दिया। सुुधार नहीं होने पर 15 दिनों में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों का शोषण किया जा रहा है। यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई सुविधा नहीं मिलती है। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल की ग्रेडिंग के लिए आई केंद्रीय कायाकल्प अवार्ड की टीम का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री और महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम ज्ञापन टीम को सौंपा दिया। पंद्रह दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर, आशीष चौधरी, जमीर अहमद, सुमित पचेंडा, आशु चौधरी, निखिल चौधरी, अफसर अली, शमशाद, नईम, अतुल गोयल, मोनू धीमान, शौकीन, फारूख, नवाब प्रधान, परमजीत, सागर, खुशनसीब, शहजाद मलिक, मोनिस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें