फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर का 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
खतौली के गांव याहियापुर में भाकियू तोमर की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भाकियू तोमर करेगी 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों से ट्यूबवेल के बिजली बिलों को लेकर विद्युत विभाग द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध में 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन कर करने का एलान किया है।
विज्ञापन

गांव याहियापुर में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव नाहर सिंह सैनी ने कहा कि पिछली सभी सरकारों ने किसानों की ट्यूबवेल के बिजली के बिल विलंब से जमा करने पर सरचार्ज माफ किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली के बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी है और सरचार्ज भी माफ नहीं किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि तहसीलों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। हिस्सा प्रमाण पत्र बनाने के लिए 300 रुपये किसानों से वसूले जा रहे हैं। गांव सैदीपुर राजू के किसान कर्मसिंह सैनी ने बताया कि उसका ट्यूबवेल का पांच हार्स पावर का कनेक्शन है और वह कई सालों से बिल भी देता आ रहा था, लेकिन अब जेई खतौली ने साढ़े सात हार्स पावर का बिजली का बिल बनाकर भेज दिया है। बैठक में वक्ताओं ने निर्णय लिया कि किसानों के बिजली के बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में 19 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष मोनू कुमार, प्रदेश सचिव चंद्रपाल, जिला सचिव सूरज चंद, मामचंद सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें