फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (तोमर) ने पुलिस प्रशासन पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप

विज्ञापन
भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते चौ जगपाल सिंह और यूनियन कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने पुुलिस प्रशासन पर किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में यूनियन ने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का 7 दिन के भीतर समाधान न कराए जाने पर कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को लोनिवि गेस्ट हाउस पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि सांपला वक्काल गांव में 24 दिसंबर 2021 को शहजाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। इतना ही नहीं फुलास अकबरपुर गांव के स्कूल से चोरों ने 16 पंखों के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया था, जिसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। क्षेत्र में नशे का कारोबार चरम पर है, लेकिन पुलिस उस पर लगाम नहीं कस रही है। बैठक में किसानों का आरोप था कि कोतवाली में किसी सुविधा शुल्क दिए कोई काम नहीं होता है। सांपला खत्री गांव में ग्रामीण नदीम के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। परंतु पुलिस ने मामला हलकी धाराओं में दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। बैठक उपरांत यूनियन ने कोतवाल के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मुनव्वर राव, युवा प्रदेशाध्यक्ष रईस मलिक, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष फरमान अली, आजाद सिंह, डा. पंजाब सिंह, कलीम गौड़, सुनील राणा, हाजी अब्बास, अनुज चौधरी, राव सलीम, अथर नकवी व दीपक त्यागी आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें