फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट में धरना, मांगा भाव और भुगतान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भाकियू ​टिकैत के कार्यकर्ता : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि चीनी मिलों का पेराई सत्र जल्द शुरू किया जाए। किसानों को शुरुआत में ही पर्याप्त इंडेंट जारी करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यह धरना प्रदर्शन जिला महासचिव अनुज बालियान के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेराई सत्र में देरी से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्याप्त इंडेंट समय पर मिलना चाहिए। इससे उन्हें अपनी फसल बेचने में सुविधा होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल को मांगपत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, योगेश शर्मा , नीरज पहलवान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सहरावत, पिंटू चौधरी, गुलशन चौधरी और हेमेंद्र सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें