भोपा रोड से डस्ट और मिट्टी हटवाई जानी चाहिए। टाइल्स लगवाई जाए। वैक्यूम वाली गाड़ी की व्यवस्था होनी चाहिए। सर्विस रोड पर काम होना चाहिए। बाहरी राज्यों से आने वाला कचरा बंद होना चाहिए। टायर वाली फैक्ट्ररी मुजफ्फरनगर में नहीं चलने दी जाएगी। अध्यक्षता परमजीत सिंह और संचालन देव अहलावत एवं हैप्पी बालियान ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन राठी, धीरज लाटियान, प्रेमपाल सिंह, रविंद्र सिंह, योगेश शर्मा, श्यामपाल सिंह, विजय शास्त्री मौजूद रहे।
इस तरह बातचीत पर बनी सहमति
जट मुझेड़ा पंचायत के बीच एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक पर्यावरण अभियंता संतोष कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे। आश्वासन दिया कि कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद 26 दिसंबर को संवाद पर सहमति बन गई।
फैक्टरी के गेट पर ना जाएं किसान, मालिक बादशाह नहीं: टिकैत
भाकियू प्रवक्ता ने किसानों से कहा कि किसी भी फैक्टरी के गेट पर ना जाएं। फैक्टरी मालिक कोई बादशाह नहीं है। प्रशासन की जिम्मेदारी है, वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराएगा। क्षेत्र के लोगों को सख्त रवैया अपनाना होगा।
रुस में फंसे युवाओं को लाया जाए भारत
भाकियू प्रवक्ता से मिलने के लिए हरियाणा और अन्य प्रदेशों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए रुस गए युवाओं को यूक्रेन के सामने युद्ध में उतार दिया गया है। अब उनकी जानकारी तक नहीं मिल रही है। पासपोर्ट छीन लिए गए हैं। टिकैत ने सरकार से मांग रखी कि बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।
बुढ़ाना में नेताओं की चल रही ट्रायर फैक्टरी
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि कुछ किसान संगठन के नेता फैक्ट्ररियों के सामने धरना प्रदर्शन करते हैं। उन्हीं में से कुछ लोगों की बुढ़ाना में टायर फैक्टरी प्रदूषण फैला रही है। यह भी चेताया कि कुछ फैक्ट्रियां ट्रैक्टर से गिरानी पड़ेंगी, इसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा।