फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के अवैध वसूली के विरोध में भाकियू का पुलिस चौकी में हंगामा

Mon, 26 Sep 2016 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस चौकी में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। शुक्रताल पुलिस चौकी पर भाकियू के मंडल सचिव ग्राम प्रधान छछरौली अनुज पहलवान के नेतृत्व में गांव मजलिसपुर तौफीर, सिताबपुरी, नयागांव के किसानों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि किसान अपनेे मकानों का भराव करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के द्वारा अपने खेतों से मिट्टी को भरकर लाते हैं। जिसके लिए पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर उत्पीड़न करती हैं। किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ता ने पुलिस चौकी के प्रांगण में बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। हंगामा करने वालों में कल्लू ठाकुर, जितेंद्र तोमर, नरेंद्र सिंह, बाबा कंवरपाल, हरेंद्र सिंह, जगराम, राजदेव, संदीप, सरबजीत, आदि शामिल रहे। 

उधर, शुक्रताल चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि उत्पीड़न करने की बात निराधार है। कुछ किसान अपने मकान का बहाना बनाकर अवैध खनन करने में संलिप्त हैं। वहीं कुछ किसानों ने सिताबपुरी व नया गांव में अपने घरों में रेत का स्टॉक लगा रखा है। पुलिस सरकार के आदेशों का पालन कर रही है। खनन माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई हर हाल में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें