फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: SSP ऑफिस पर सात घंटे चला भाकियू का धरना, DM के आश्वासन पर समाप्त, टिकैत बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे मुकदमे

Mon, 23 Oct 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : भाकियू का एसएसपी ऑफिस पर सात घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। वहीं, शाम को डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इसके बाद टिकैत ने कहा कि एक या दो आदमी के कहने पर दर्ज हो रहे मुकदमे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गन्ने के बकाया भुगतान, कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे मुकदमे, किसान दिवस, चकबंदी और विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू ने सात घंटे तक एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी ने पांच नवंबर तक भैसाना मिल से शत प्रतिशत भुगतान का भरोसा दिया, जिस पर किसान मान गए। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से किसान धरना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंचे।

भाकियू के प्रतिनिधिमंडल के साथ लगभग एक घंटे तक लोकवाणी सभागार में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन से बातचीत की। भैसाना शुगर मिल के भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर सहमति बन गई। डीएम ने पंचायत में आश्वासन दिया कि भुगतान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

उधर, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक या दो लोगों के कहने से थानों में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें