फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे

Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अफसरों द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रोनी हरजीपुर गांव में आयोजित भाकिस पंचायत में किसानों की समस्याओं पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता पूरण सिंह ने  कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण सूबे में किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। पिछले पेराई सत्र में समय से गन्ना भुगतान नहीं किया गया। जिससे किसान ब्याज पर रुपये लेकर जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

नहरों में नियमित पानी नहीं आने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्हें महंगे डीजल पर सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अध्यक्षता कर रहे कुल्हेड़ी के किसान अफलातून ने कहा कि महीनों तक नहर में पानी के दर्शन नहीं होते हैं। चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। संचालन कृष्णपाल सिंह बलवाखेड़ी ने किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह, जिले सिंह, अंकुर राणा,  रणधीर सिंह, चंदरूप सिंह, वेदपाल सिंह, अजय पुंडीर मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें