फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: नरेश टिकैत की बड़ी मांग, 100 रुपये लीटर खरीदा जाए दूध, सिसौली की पंचायत में होंगे अहम फैसले

Fri, 16 Sep 2022 03:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

नरेश टिकैत ने किसानों और मजदूरों के लिए मांग रखी कि दूध 100 रुपये प्रति लीटर दूध की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिसौली की पंचायत में अहम फैसले होंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पशुपालक किसान और मजदूरों से 100 रुपये प्रति लीटर दूध की खरीद होनी चाहिए। शुद्ध दूध किसान और मजदूर ही उपलब्ध करा सकते हैं। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। युवा पीढ़ी के गांव से शहर की तरफ पलायन होने से शहरों में ओवरलोड की स्थिति बनती जा रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह मार्केट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू अध्यक्ष नेरश टिकैत ने कहा कि शुद्ध दूध अगर 100 रुपये प्रति लीटर भी मिल जाए तो महंगा नहीं है। पुशपालक की मेहनत और लागत को देखते हुए यही भाव तय होना चाहिए। किसान और मजदूरों को मिलकर दूध का काम करना चाहिए। सरसों के तेल का दाम कम होना चाहिए। बिजली किसी को भी फ्री में नहीं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसौली की पंचायत में होंगे अहम फैसले
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को सिसौली में संगठन की मासिक पंचायत है। विभिन्न मुद्दों पर अहम फैसले होंगे। छह अक्तूबर को किसान भवन पर किसान जागृति दिवस होगा, जिस पर विचार किया जाएगा। दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को जागृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें