फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
बुढ़ाना में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच धरने पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर बिजेंद्र राठी, ओमपाल मलिक, विपिन, नीटू, संजीव, विकास त्यागी, आसाराम व संदीप बालियान किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास त्यागी ने किया।
विज्ञापन

किसान ने शरीर पर केरोसिन छिड़का
भाकियू के धरना प्रदर्शन के दौरान जैतपुर गांव के किसान ब्रिजपाल ने केरोसिन से भरी हुई प्लास्टिक की शीशी निकालकर अपने शरीर पर छिड़क ली। अचानक हुई इस घटना से भाकियू कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसान ने उपजिलाधिकारी को बताया कि उनकी पुत्रवधू सोनिया सहित गांव की नौ महिलाओं के अवैध रूप से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कल्याणी कार्ड बनाकर एक-एक लाख रूपये निकाले गए है। गांव की किसी भी महिला को एक पैसा नही मिला। वे दो साल से शिकायत करते आ रहे हैं। उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने किसान को आश्वासन देते हुए कहा कि उसकी समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें