फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
बुढ़ाना में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने देर रात मेरठ-करनाल हाईवे से जौला रोड पर मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस व बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात पुलिस मेरठ-करनाल हाईवे से जौला मार्ग पर गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक नवेद व तस्लीम निवासी थाना फुगाना गांव लोई के रहने वाले हैं। लूट व गोकशी की घटना में संलिप्त है। बुढ़ाना व थाना फुगाना में उनके खिलाफ कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश रात के समय लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस नेे दोनों हिस्ट्रीशीटरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें