फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार इंस्पेक्टर का घेराव किया

विज्ञापन
छपार थाने पर प्रभारी निरीक्षक का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार इंस्पेक्टर को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। भाकियू के ग्राम अध्यक्ष से बदसलूकी के मामले में विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने छपार प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया। रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी कार्य को लेकर छपार भाकियू ग्राम अध्यक्ष शहजाद त्यागी व लाइनमैन ओमकार में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि लाइनमैन ने उसके साथ बदसलूकी की थी। ग्राम अध्यक्ष ने उसके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपी से भी तहरीर लिखवाकर ली। उसने तहरीर में एससी-एसटी एक्ट लगवाने की बात कही। यही नहीं उसने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी से भी फोन पर ठीक से बात नहीं की। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा का घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता शांत हुए। छपार के पूर्व अध्यक्ष मुसर्रफ त्यागी, बब्लू त्यागी, ईसा त्यागी, जान मोहम्मद, शाहनजर, उस्मान, मोहम्मद रफी, सद्दाम, तसलीम, गुल्लू, जोनी त्यागी, शाजिद और शाकिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें