मुजफ्फरनगर के खतौली में भाजपा के अलग-अलग दो गुटों ने हरिद्वार के भारत माता मंदिर से आरंभ होकर दिल्ली जा रही सामाजिक समता यात्रा का इंदिरा मूर्ति पर स्वागत किया।
यात्रा के संयोजक पवन सिन्हा ने लोगों से भेदभाव मिटाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हमें भारत का भविष्य बदलना है तो भारत के समाज को स्वयं बदलना होगा। यदि आप वास्तव में अपने पूर्वजों का सम्मान एवं देश से प्रेम करते हैं और देश को सशक्त एवं विश्व गुरु बनाना चाहते हैं तो आपको भेदभाव व जातपात की दूरी को मिटाना होगा।
कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए। स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, सभासद उमेश कुमार, राजा वाल्मीकि, नरेश पांचाल, भरतेश शर्मा, कंवरसेन जैन, अविंत गोयल, नरेंद्र त्यागी, प्रमोद धीमान, सोनू ठाकुर, अजय कुमार, सुनील जैन, विकास जैन आदि शामिल रहे।
उधर, भाजपा के दूसरे गुट ने नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, महामंत्री सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, अमित जैन, चंद्रमोहन शर्मा, राकेश प्रजापति, संजय बागड़ी, देवेंद्र, राजीव पांचाल, डॉ. योगेश मलिक, अनिल धामा, ब्रजेश भंडारी, जीतू वाल्मीकि, पंकज भटनागर, नीटू उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, सुभाष गुप्ता, श्याम रहेजा, सुमित रहेजा, आदेश मोतला, अंकित जाटव, गौरव साहनी, राजीव शर्मा, नवीन त्यागी, नीरज अहलावत, श्याम रहेजा, संदीप, विवके रहेजा, प्रवीण गुप्ता, सुशील पांचाल, डॉ. सुधीर सैनी, शिवरतन पांचाल, शिवम खटीक, नंदकिशोर पांचाल, राजीव धनकर, धर्मपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।