फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रति जनता को जागरूक करेगी बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना की तीसरी लहर से पहले राज्य में तेजी से टीकाकरण अभियान चलेगा। भाजपा जनता को जागरूक करने और टीकाकरण को सफल करने में सहयोग करेगी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि संगठन ने प्रदेश स्तर पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रदेश के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आने से पहले ही सभी को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। कोरोना टीकाकरण के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सांसदों, विधायकों, आयोग-निगम के चेयरमैन, पदाधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दिए हैं।
21 जून से विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता वैक्सीनेशन कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। ‘मेरा बूथ, वैक्सीनेशन युक्त’ के संकल्प को लेकर टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। कपिल देव ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जयंती तक 23 जून से छह जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें