फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 2022 को फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा : शुभलेश

विज्ञापन
देवबंद में बीएलओ को नये मतदाताओं की सूची सौंपती भाजपा नेता शुभलेश शर्मा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को अंतिम दिन भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षक नगर भाग संख्या 280-281 में घर-घर जाकर नये मतदाताओं के फार्म भरवाकर उन्हें बीएलओ के पास जमा कराया।
विज्ञापन

जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने का काम किया। सरकार ने विकास के साथ-साथ प्रदेशवासियों को भय मुक्त वातावरण देने का काम किया। चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया। इससे आज हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर है। उत्तर प्रदेश के जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट, सहारनपुर के पुवांरका में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय तथा सहारनपुर-देहरादून एविलेड कोरिडोर हाईवे का शिलान्यास हो चुका है, इससे कई हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें