पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जून से वर्चुअल रैली करेगी भाजपा
मुजफ्फरनगर। भाजपा की वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जून से वर्चुअल रैली करेगी। रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि रैली में मुजफ्फरनगर जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मोदी सरकार-2 का एक साल पूरा होने पर एक जून से अभियान चलाया जा रहा है। परिवार संपर्क अभियान बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख नितिन मलिक, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि आदि शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने तथा संचालन महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया।