चरथावल के महाब्रह्मणान मौहल्ले में सैनिटाइज करते सफाई सैनिक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीपीई किट पहन कर मोहल्ले को किया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पांच दिन पूर्व कस्बे के युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट एम्स ऋषिकेश में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र द्वारा प्रभावित मोहल्ला महाब्रह्मणान की हर गली को रोजाना सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को सुनील सूद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर गलियों को सैनिटाइज किया। उन्होंने लोगों को मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। मुकेश कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।