फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव और गली तक चलेगा भाजपा का जनजागरण

विज्ञापन
गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर बैठक में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांवों तक चलेगा भाजपा का जनजागरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा गांव गांव और गली गली तक जनजागरण चलाएगी। मिस्ड कॉल कर सीएए का समर्थन किया जाएगा। जनता पीएम को पत्र भी लिखेगी।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देशहित में चार अहम निर्णय लिए हैं। इनमें तीन तलाक, अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण और नागरिकता संशोधन कानून शामिल हैं। इन सभी का देश की आम जनता ने स्वागत किया है। विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने एक से दस फरवरी तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव और गली में जाकर सीएए के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे। 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सेक्टर और बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। शिक्षक ग्रेजुएट के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रूपेंद्र सैनी, रामकुमार सहरावत, सुरेंद्र देव शर्मा, देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, वीरपाल निर्वाल, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, हरीश अहलावत, मदन छाबडा, सुषमा पुंडीर, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, सुनील सिंघल, देशबंधु तोमर, रेनू गर्ग, अश्वनी उपाध्याय, प्रशांत देशवाल, रोहित तायल, कपिल त्यागी, संजय गर्ग, सुनील शर्मा, राजीव गर्ग, वीरपाल सहरावत, विजय सैनी, अचिंत मित्तल, मनीष गर्ग, श्रीमोहन तायल, रमेश खुराना, दीपा कौशिक, साधना सिंघल, सरिता गौड़, मनोज राठी, अमित कसाना, अशोक बाठला, हिमांशु सैनी, डॉ पुरुषोत्तम, श्रीचंद शर्मा, नरदेव सिंह, राकेश अडवाणी, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें