फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास ही भाजपा का लक्ष्य : संजीव बालियान

विज्ञापन
जानसठ केगांव काटका से नहर के पुल तक हॉट मिक्स सड़क बनवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ने उद्घाटन - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ/रतनपुरी। क्षेत्र के दो गांव में सड़क के निर्माण का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि विकास ही भाजपा का लक्ष्य है।
विज्ञापन

गांव काटका और जंधेड़ी में गांव से गंगनहर की पटरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने कहा कि विकास करने में जातीय धर्म नहीं देखा जाता। विकास सबके लिए होता है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन में अपने देश के प्रति भावना होनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिमों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया है। इस दौरान ऋतुराज, विपिन गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विपिन प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू, योगेंद्र सिंह, हरीश अहलावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, रतनपुरी से रार्धना मार्ग के नवनिर्माण का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान एवं विधायक विक्रम सैनी ने किया।
डॉ. बालियान ने कहा कि हॉट मिक्स द्वारा बनने वाले इस मार्ग पर कुल 45 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा आबादी भाग में सीसी रोड बनाई जाएगी। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने सिकंदरपुर से मुजाहिदपुर मार्ग का शिलान्यास किया। इस पर 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला मंत्री मनोज लौहड्डा, भाजपा नेता हरीश अहलावत, अक्षय कसौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें