फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार बनते ही फसाद बढ़े : राज बब्बर  

Sat, 13 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करते कांग्रेस सांसद राजबब्बर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने कहा कि यूपी में योगी सरकार बनते ही जातीय फसाद बढ़ गए हैं। एक रंग का चोला पहनकर लोग पुलिस वालों को धमकाने के साथ मारपीट कर रहे हैं। पहले जीत के लिए सांप्रदायिक संघर्ष कराए गए, अब निकाय चुनाव में दलितों, स्वर्ण जातियों को आपस में भिड़ाया जा रहा है। इस पर प्रदेश सरकार चुप क्यों है, जवाब दे।       
विज्ञापन


सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर से लौटते वक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राज बब्बर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहारनपुर में पीड़ितों से बातचीत की है। लोग भयभीत हैं। प्रदेश सरकार अब निष्पक्ष कार्रवाई से क्यों बच रही है। पहले सांप्रदायिक संघर्ष कराए गए, अब कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए ही दलित और स्वर्ण जातियों में फसाद करा रहे हैं। योगी सरकार बनने के बाद ठाकुर और दलितों में झगड़े बढ़े हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। 

प्रदेश में एक रंग का चोला पहनकर पुलिस कर्मियों, दलितों को धमकाने के साथ मारपीट की जा रही है। एक सवाल पर बोले कि विधानसभा में गठबंधन को जनता ने गिराया है, वही उठाएगी। निकाय चुनाव में कांग्रेस जरूरत पड़ने पर गठबंधन भी कर सकती है। फिलहाल अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में हाईकमान तय करेगा। फिलहाल कांग्रेस निकाय चुनाव की रणनीति तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें