मीरापुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए अवतार सिंह भड़ाना के विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग उनके पुतले फूंककर विरोध जता रहे हैं। भड़ाना फरीदाबाद के रहने वाले हैं। यहां उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताया जा रहा है। बुधवार को शुक्रताल में उनके पुतले की अर्थी निकाली गई, ताजपुर और मीरापुर में कई जगहों पर उनका पुतला फूंका गया।
गुर्जर बिरादरी के अवतार सिंह भड़ाना तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ-मवाना लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। उनके भाई करतार सिंह भड़ाना खतौली से मौजूदा विधायक हैं। मीरापुर सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त थी। अवतार सिंह भड़ाना के नाम का किसी को आभास नहीं था। ऐन वक्त पर भड़ाना के नाम की घोषणा हुई तो स्थानीय नेताओं के चेहरे लटक गए।
भड़ाना को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए विरोध जताया जा रहा है। दो दिन से पुतले फूंके जा रहे हैं। बुधवार को शुक्रताल की पंजाबी कालोनी में युवाओं ने आचार्य अजय कृष्ण के नेतृत्व में भड़ाना के पुतले की अर्थी निकाली और चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान विजयपाल कश्यप, किरण, रविन्द्र, प्रीत सरदार, पलविन्द्र, देवेन्द्र गुर्जर, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा भोकरहेड़ी में सोहनवीर सहरावत के आवास पर पंचायत हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध समाजसेवी जोगेन्द्र वर्मा को निर्दलीय निर्दलीय लड़ाने का निर्णय लिया गया।
चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, मोरना शुगर मिल चेयरमैन अजय चौधरी, ललित सहरावत, विशाल छुट्टा, नवीन सहरावत, रामबीर, कृष्णपाल, श्रीप्रकाश शर्मा, सचिन सभासद, अमीन आदि मौजूद रहे। उधर, मीरापुर में भी अवतार सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध किया गया। पुतला फूंकने वालों में संसार अली, अब्बास राजपूत, यूसुफ, अतरसिंह, भूरा, निसार, जगपाल, सली, दाताराम, सतेन्द्र, दयाराम आदि शामिल रहे।
मुख्य चौक बाजार में भी अमित शाह का पुतला फूंककर प्रत्याशी को बदलने की मांग की। इस दौरान जवाहर लाल सुखीजा, हरपाल, सतेन्द्र गिरी, दयाराम धीमान, चौबे सिंह, विजय अग्रवाल, परमान्नद शर्मा, मूलचन्द शर्मा, अजय कुमार, राम कुमार आदि शामिल रहे। दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर स्थित फूल मंडी में भडाना का पुतला फूंका गया। सि दौरान सतेन्द्र भुम्मा, दिनेश, उदित शुक्ला, सनोज, अमित, सचिन बंसला, कालू, दिनेश शर्मा, हरवीर सिंह, धर्मवरी, मांगेराम आदि मौजूद थे।
विक्रम सैनी का भी विरोध
खतौली के गांव ताजपुर में हुई सर्वसमाज की पंचायत में भाजपा से विक्रम सैनी को खतौली से प्रत्याशी बनाने का विरोध किया गया। ताजपुर गांव में चौधरी हरेंद्र सिंह के आवास पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत में नरेंद्र सिंह, राकेश गुर्जर, विनोद चौधरी, बनारसीदास, मनोज चंदेल, रामफल कश्यप, गजे सिंह कश्यप, मनोज कश्यप, राजवीर उपाध्याय आदि मौजूद थे। इसके अलावा बुढ़ाना प्रत्याशी उमेश मलिक के विरोध में शाहपुर में उनका पुतला फूंका गया। इस दौरान मंगलू चौधरी, नीरज मुखिया, संजू, जितेंद्र, काला, प्रवीण त्यागी, अमित त्यागी आदि रहे।