फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: BJP विधायक विक्रम सैनी बरी, बोले- कोर्ट से मिला इंसाफ, दरोगा ने दर्ज कराया था मुकदमा

Wed, 12 Oct 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

BJP MLA News: अदालत ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी को बरी कर दिया है। भड़काऊ भाषण के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विक्रम सैनी बरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BJP MLA News: मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव में भड़काऊ भाषण के मामले में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी को दोषमुक्त कर दिया गया। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। 

विज्ञापन


मामला 21 फरवरी 2013 का है। कवाल की युवती गांव से चली गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन किया। तब पूर्व प्रधान राजकुमारी के पति और वर्तमान भाजपा विधायक विक्रम सैनी भी पंचायत में शामिल हुए। जानसठ कोतवाली के एसआई यशपाल सिंह खोखर ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 

अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिजीवन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को विधायक अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में भाजपा विधायक को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष ने प्रकरण में पांच गवाह पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

उधर, विधायक ने कहा कि उन पर गलत मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में इंसाफ हुआ है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें