मुजफ्फरनगर में पिटाई का मामला।
- फोटो : amar ujala
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक उपभोक्ता पर 80 हजार रुपये का बिल बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। वहीं कनेक्शन काटने से क्षुब्ध दंपती ने रोहाना बिजलीघर के एसएसओ की पिटाई कर दी। मामले में जेई ने शहर कोतवाली में आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी के गांव बहेड़ी निवासी आशु का बिजली का बिल 80 हजार हो गया था। इसके बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। नौ अक्तूबर को जेई अनिल सिरोही ने टीम के साथ बहेड़ी गांव में अभियान चलाकर आशु सहित 20 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया था। आरोप है कि आशु और उसकी पत्नी ने बिजलीघर पर आकर हंगामा किया। उस समय तो कर्मचारियों ने उन्हें समझा वापस भेज दिया था। मगर, मंगलवार को दंपती फिर से बिजलीघर पर पहुंचा और एसएसओ कपिल कुमार की पिटाई की। अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाया।
जेई अनिल सिरोही ने रोहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही को सूचना दी। उन्होंने आरोपी आशु और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि कनेक्शन काटने से क्षुब्ध दंपती ने मारपीट की है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
छेड़छाड़ का आरोप
आरोपी पक्ष का कहना है कि आरोपी कपिल कनेक्शन काटने के बाद घर गया था। उसने महिला को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध जताया गया है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार