मुजफ्फरनगर में भाजपा सांसद हुकुम सिंह का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर कैराना सांसद हुकुम सिंह का पुतला फूंका। सीओ सिटी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें भाजपा सांसद की जांच कराने और दंगे के आरोपी रहने के कारण संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने कहा कि सांसद दो समुदायों में नफरत फैला कर राजनीति कर रहे हैं। जहां मुस्लिम ज्यादा संख्या में हैं, वहां से हिंदू और हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों से मुस्लिम परिवारों का पलायन हो रहा है, लेकिन सांसद एकतरफा तस्वीर पेश करते हुए जिले में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना चाह रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद कामिल, बिशम्बर सिंह, जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, आदेश राना, राकेश सैनी, अलीमुद्दीन, कारी जुल्फकार, डॉ इस्तेकार, अजीत कुमार, हुसैन अहमद, मोहसीन, उमर, डॉ नफीस अहमद, जान मोहम्मद, रफी प्रधान, नदीम, शाहनजर आदि शामिल रहे।