शाहपुर। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि पार्टी देश व प्रदेश में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। भाजपा देश व प्रदेश की जनता के बीज नफरत पैदा कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता महंगाई व बेरोजगारी आदि समस्याओं से परेशान है।
कस्बे में समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल के तत्वावधान में कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम से पूर्व नदवी ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य कर रही है ।
पूर्व सांसद कादिर राना, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, आयोजक सत्येंद्र पाल, जसवीर वाल्मीकि, देवेंद्र सिंह खालसा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, अकरम खान, ओमपाल सिंह चेयरमैन, अतहर हसन, अनेश निर्वाल मौजूद रहे।
-
खतौली में नदवी का स्वागत, चुनाव में जुटने का आह्वान
खतौली। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी का भंगेला कट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा सर्व समाज की राजनीति की है और उसके शासनकाल में अमन-चैन रहा। जिला महासचिव सोमपाल भाटी, मौलाना नजर मौजूद रहे।