फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से ज्यादा बकाया भुगतान दिला रही भाजपा सरकार : सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
मंडी समिति में किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपाई के चित्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

सपा से ज्यादा बकाया भुगतान दिला रही भाजपा सरकार : सूर्य प्रताप शाही
देवबंद। प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों का दम भरने वाली समाजवादी पार्टी के शासनकाल में इतना भुगतान नहीं मिला, जितना आज भाजपा राज में दिया जा रहा है। जबकि किसानों से धान और गेहूं खरीद पहले से दोगुना की गई।
शुक्रवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। पूर्व की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसानों को हर मोर्चे पर बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी। सपा सरकार के कार्यकाल में बजाज शुगर मिल को लाइसेंस दिए गए थे। तब मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह थे। लेकिन इन मिलों से किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है। उक्त मिल मालिक और विपक्षी दलों के बीच साठगांठ है। ये लोग साजिश के तहत योगी सरकार की छवि खराब करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही ने कहा कि 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, विजय त्यागी, विकास त्यागी, रविंद्र चौधरी, सोनू सैनी, अरुण गुप्ता, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन भारतीय, शिवराज सिंह रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें