फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी: बालियान

विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाते हुए भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजन किए गए। कूकड़ा ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान शामिल हुए। बालियान ने कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन

विकास खंड कूकड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि तीनों नए कृषि कानून किसानों के हित में है। किसानों को विपक्ष के झांसे में नहीं आना चाहिए। इससे पहले डॉ बालियान, राज्य मंत्री विजय कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जिले के सभी पात्र किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जारी हो गया है। सुशासन दिवस के अवसर पर सभी विकास खंडों में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें