फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक की 39 शाखाओं पर सुशासन दिवस मना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को जिला सहकारी बैंक ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। सहकारी बैंक की 39 शाखाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ, जिसमें किसान भी मौजूद रहे। बैंक सभापति सत्यपाल सिंह पाल तथा संचालक मंडल के सभी निदेशकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के आयोजनों में भाग लिया। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक के नेतृत्व में उप महाप्रबंधक की टीम पर्यवेक्षण के लिए सक्रिय रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैंक शाखाओं में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थिति लोगों को जिला सहकारी बैंक तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में आए किसानों को प्रधानमंत्री का देश भर के किसानों से संवाद का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर विशाल एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी। बैंक की अनेक योजनाओं फसली ऋण, फसली ऋण पर ब्याज अनुदान की सुविधा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के बारे में बताया गया। बैंक से सम्बद्ध दस समितियों पर मल्टी सर्विस सेंटर स्थापित करने तथा 100 मीट्रिक टन क्षमता के 32 गोदामों के निर्माण की जानकारी भी दी गई। शुगर मिलों को 545 करोड़ तक का ऋण देने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें