फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 17द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ4 में तहसील में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर किसान व मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वक्ताओं ने किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान सहित गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रालोद के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली सहित विभिन्न वाहनों द्वारा तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों व किसानों का शोषण कर रही है। सरकार की गलत नीति के कारण देश का किसान बर्बाद हो रहा है। भाजपा सरकार किसानों का उपहास उड़ाकर कहती है कि हमने किसान की आय दोगुनी कर दी है।
जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिला है। भाजपा सरकार बिजली के बकाया बिलों के मामले में किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार पहले से ही किसानों के विरोधी रही है। इस सरकार से किसान व गरीब को कोई अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। युवा रालोद नेता बालकिशोर त्यागी व डॉ. अनिल ड़बास ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। भाजपा सरकार देशवासियों को मंदिर-मस्जिद के मुद्दे में उलझा रही है। पूर्व विधायक बीरपाल राठी ने भी सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस मौके पर चारों मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तहसीलदार जयेंद्र सिंह व सीओ विजय प्रकाश सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान व गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। ज्ञापन राज्यपाल को भेजा गया। इस मौके पर सुरेंद्र सहरावत, चौ. मुकेश मलिक व चौ. धामसिंह, गुलाम मोहम्मद जौला, पूर्व विधायक धर्मबीर बालियान, चौ. मुश्ताक व सोमपाल सिंह माजरा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 17द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में तहसील में सीओ व तहसीदार को ज्ञापन देते रालोद नेता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें