फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सदर में भाजपा को मिले मुस्लिम वोट, मंडी में दी सपा ने दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सदर विधानसभा सीट के नतीजे चौंकाने वाले देखेने को मिले। भाजपा का गढ़ रही सदर सीट पर इस बार मतदाताओं ने भी खूब उलटफेर किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने मुस्लिम इलाकों में पिछले चुनावों के मुकाबले में अधिक वोट हासिल किए जबकि सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने नई मंडी, गांधी कॉलोनी में दस्तक दी। यही वजह है कि इस सीट पर दोनों में जीत-हार का अंतर सिर्फ 801 वोट रहा।
विज्ञापन

शहर सीट पर ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा और सपा ने एक-दूसरे के क्षेत्रों में सेंधमारी की। अब से पहले मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भाजपा और हिंदू बाहुल्य इलाकों में सपा कुछ बूथों पर शून्य पर पहुंच जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को खालापार, किदवईनगर, मल्हूपुरा, सरवट जैसे मुस्लिम इलाकों में हर बूथ पर वोट मिला है। दस से कम वोट वाले भी केवल छह बूथ हैं, बाकी सभी पर दस से अधिक वोट ही मिले हैं। शहर में भाजपा को तीन हजार से अधिक मुस्लिम वोट मिलता साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को हर बूथ पर वोट मिला है। उनका एक बूथ का न्यूनतम स्कोर बीवीपुर के बूथ नंबर 297 का 17 वोट है। बाकी सभी बूथों पर इससे अधिक है। नई मंडी और गांधी काॅलोनी के कुछ बूथों पर सपा जीरो पहुंचती रही थी, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि नईमंडी और गांधी कालोनी में सपा को तीन हजार से अधिक वोट मिल रहे हैं। दोनो ही प्रत्याशियों ने हर वर्ग के वोटर तक अपनी पकड़ दिखाई है।
मुस्लिमों के छह बूथों पर मिले दस से कम वोट

शहर सीट पर मुस्लिमों के केवल छह बूथ ऐसे हैं, जिन पर भाजपा को दस से कम वोट मिले हैं। बाकी सभी बूथों पर इससे अधिक वोट ही मिले। इनमें जैन इंटर कॉलेज का बूथ नंबर 44 और तस्मिया स्कूल के बूथ नंबर 72 पर छह-छह वोट मिले। शाहबुद्दीनपुर के बूथ नंबर 131 पर पांच वोट मिले, मल्हूपुरा के बूथ नंबर 165 पर चार वोट, सरवट के बूथ नंबर 184 पर आठ वोट, शेरनगर के बूथ नंबर 303 पर नौ वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें