फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया

Mon, 25 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रताल स्थित पंजाबी धर्मशाला में राष्ट्रीय पथिक सेना द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और गुर्जर विजय सिंह पथिक के चित्र पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अकुंर प्रधान को मीरापुर विधानसभा पथिक सेना का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


मुखिया गुर्जर ने कहा कि गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाने में हमारे युवा क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाकर देश की आने वाली नस्लों पर बड़ा उपकार किया है। उन्होंने कहा कि आज कुछ पार्टियां धर्म के नाम पर राष्ट्रवाद को छलनी करने में लगी है, ऐसे में भाजपा ने पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का प्रयास किया है।

सिद्धपीठ आश्रम शुक्रताल की संचालिका योगिनी माता राजनंदेश्वारी ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्रभावना का होना जरूरी है। चंद्रशेखर आजाद ने भारत माता को ही अपनी मां, अपना घर अपनी प्रेरणा मानते हुए अपने जीवन को राष्ट्र की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। पथिक सेना राष्ट्रीय महासचिव डा. तोशी नागर ने कहा कि राष्ट्रीय पथिक सेना युवाओं व प्रत्येक भारतीय में शहीदों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रधर्म की ज्योति जलाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


डा. वीरपाल निर्वाल मेरठ जिला अघ्यक्ष नुपुरविज, समीर कौशिक, हरीश सैनी, भूपेंद्र चौहान, मनु पुण्डीर, मास्टर ब्रजपाल, मांगेराम भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रधान सुशील शर्मा, धर्मेंद्र धर्मा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, महक सिंह प्रधान, महक पाल प्रधान, पंकज माहेश्वरी अमन, ज्ञानेंद्र सिंह, सुधीष फौजी, मांगेराम, शरद वत्स आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरि प्रकाश फौजी ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन विरेंद्र कुमार नागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें