लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर जंयती मनाती पालिका चेयरपर्सन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के अग्रदूत लाला लाजपतराय को उनकी जयंती पर याद किया गया। प्रकाश चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर वैश्य समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपतराय ने अंग्रेजों के ताबूत में कील ठोकने का काम किया। उन पर हुए हमले के बाद पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ माहौल तैयार हुआ और देश आजाद हुआ।
राज्यमंत्री ने कहा कि लालाजी ने साइमन कमीशन का विरोध करते हुए अंग्रेजों की लाठियां खाते हुए अपना बलिदान दिया। समाज सुधार के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय के पदचिह्नों पर चलकर हम समाज और राष्ट्र सेवा में आगे आ सकते हैं। सुमित गर्ग ने कहा कि सभी देशवासियों में लालाजी जैसा देश प्रेम का जज्बा होना चाहिए। सुनील सिंघल, नवनीत कुच्छल, सोमनाथ भाटिया, समीर मित्तल, सुनील तायल ने विचार रखे। इस अवसर पर नरेश मित्तल सभासद, गोपाल मित्तल, पवन सिंघल,राकेश तायल, समीर मित्तल, विजय वर्मा, अमित बॉबी, हनी पाल, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार सिद्धार्थ, आदेश गौतम, अनुभव आदि मौजूद रहे।