फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व भारत की आत्मा है: प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुत्व भारत की आत्मा है: प्रजापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदू स्वाभिमान दिवस के वेबिनार का आयोजन किया।
हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है, विषय पर हुई वेबिनार में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि हिंदुत्व भारत की आत्मा है। हिंदुत्व के कमजोर होने पर ही देश कमजोर होता है। प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कहा कि हिंदुत्व समन्वयकारी भाव व्यक्त करता है। प्रोफेसर राजशरण शाही ने कहा कि हमें हिंदुत्व व राष्ट्रीयता को समझना है तो वीर सावरकर, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महंत दिग्विजयनाथ जैसे क्रांतिकारी विचारकों को पढ़ना होगा। डॉ. प्रदीप राव ने कहा कि भारत का प्राण तत्व हिंदुत्व में ही बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबिहारी अवस्थी ने किया। प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने प्रस्तावना रखी तथा धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महंत डॉ. हरिओम पाठक ने वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वेिबनार में मोहन प्रजापति, राघव प्रताप सिंह, राम हरि, पवन जैन शिवाजी, बृजेश तिवारी, सुशील कुमार, विनय मित्तल, दीप गौतम, संतोष श्रीवास्तव, राजेश पांडे, महेश कुमार प्रजापति, बृजमोहन शर्मा, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें