फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: रेडी रिस्पांस टीमों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू: रेडी रिस्पांस टीमों का किया गठन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुतुबपुर गांव में मृत मिले कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद कई विभागों की रेडी रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। सोमवार को टीमों ने अलर्ट जोन के ग्रामों में जाकर मुर्गी फार्मों से काफी संख्या में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को डीएफओ सूरज द्वारा पशुधन विभाग की टीमों के साथ वन कर्मचारियों को शामिल कर संयुक्त रेडी रिस्पांस टीमों का गठन किया है। कोई भी सूचना मिलने पर संयुक्त टीम वन्य पक्षियों का परीक्षण मौके पर जाकर विधि सम्मत तरीके से करेंगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुछ स्थानों पर जंगली पक्षियों के मरने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। पालतू पक्षियों में अचानक मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं मिली। सोमवार को अलर्ट जोन में स्थित गांव तुल्हेड़ी, सोहजनी और घटायन में स्थित मुर्गी फार्मों से सैंपल लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें