पनियाली रोड पर खड़ा गन्ने का ट्राला जिसके नीचे बाइक घुसने से शुभम की मौत हुई है
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी-पनियाली रोड पर बुधवार की रात गन्नों से भरे ट्राली के नीचे बाइक घुस गई जिसमें युवक की मौत हो गई। युवक सहारनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ओटी टेक्नीशियन के पद पर था। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी रविंद्र जवालिया का पुत्र शुभम जवालिया (23) बुधवार की रात बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। करीब 9.30 बजे जब वह पनियाली रोड पर पहुंचा तो उसी दौरान सामने से आ रही गन्ने की ट्राली के नीचे बाइक घुस गई। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुभम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह सहारनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ओटी टेक्नीशियन के पद पर नौकरी करता था। उसकी मौत की खबर जैसे ही तलहेड़ी स्थित उसके गांव में पहुंची तो मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
शुभम जवालिया (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND
शुभम जवालिया की मौत पर गमगीन परिजन महिलाएं- फोटो : DEVBAND