फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 

Thu, 08 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास  टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी अमित  पुत्र रामकुमार बुधवार देर शाम बाइक पर बुढ़ाना से शाहपुर की ओर आ रहा था। वह जैसे  ही बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास आया तो शाहपुर की ओर से आ रहे एक टाटा  मैजिक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि बाइक सवार दूर जाकर  गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक चालक मौका पाकर फरार हो  गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के सीएचसी में भर्ती  कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी  जेब से मिले फोन नंबर से उसके घर पर सूचना दे दी गई। उधर, परिजनों ने अस्पताल आकर समय से सही उपचार न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक गांव फलौदा में जनरल स्टोर की दुकान करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें