फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। चरथावल रोड पर गांव सलेमपुर के निकट तेज रफ्तार बाइक अचानक स्लिप होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, अन्य हादसों में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड स्थित गांव सलेमपुर में सोमवार शाम एक बाइक सवार शहर से चरथावल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव सलेमपुर के निकट पहुंचा, उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक स्लिप हो गई। इससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। उधर, शहर के बुढ़ाना मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक लावारिस गोवंश से टकराने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें शहर निवासी अनिल, शिवानी व कौशल शामिल हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित मोंटी तिराहे के निकट मेरठ की ओर से आती तेज रफ्तार कार रविवार देर रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक मवाना निवासी अजित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें