फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों का डेथ वारंट: संजय सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : रुड़की रोड पर कार्यकताओं को संबोधित करते आप पार्टी सांसद संजय सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। वह यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत में शामिल होने का आह्वान करते हुए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आप के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है और किसानों के लिए किसी डेथ वारंट से कम नहीं है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार लगातार देश की संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। हमारे परिवारों में जो लायक युवा होते हैं वह घर के काम काज को बढ़ाने का काम करते हैं और जो कपूत होते हैं वह पुरखों की संपत्ति बेच देते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरठ में 28 फरवरी की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे। इस किसान पंचायत में कई किसान संगठन भी समर्थन देंगे। कार्यकर्ताओं को विधायक हाजी यूनुस ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, तसव्वुर हुसैन, मोहन त्यागी, कमल वशिष्ठ, रोहन त्यागी, वसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें