फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में बाइक चालक घायल, महिला मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तितावी(मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा हाईवे पर लालूखेड़ी के निकट स्कार्पियों गाड़ी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, जबकि उसकी महिला मित्र की मौत हो गई। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी विशाल सोनीपत स्थित कंपनी में जॉब करता है। विशाल की महिला मित्र सहारनपुर के गांव मछरोली निवासी साधना (42) हरिद्वार स्थित किसी कंपनी मे जॉब करती थी। शनिवार सुबह विशाल उसे लेकर सोनीपत जा रहा था। लालूखेड़ी के निकट उसकी बाइक असंतुलित हो गई, जो सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से जा टकराई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी ने इस दुर्घटना की सूचना तितावी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया है। हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मृतका विधवा थी और अपने मायके में रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें