फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिरसा की रॉयल एकेडमी ने बिजोपुरा महिला कबड्डी फाइनल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। गांव बिजोपुरा में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरियाणा के सिरसा रॉयल एकेडमी ने जीत लिया। इस मुकाबले में कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
गांव बिजोपुरा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। महिला वर्ग की प्रतियोगिता दिन-रात खेली गई। इसमें हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और प्रदेश की 18 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

देर रात हुए फाइनल मैच में सिरसा की रॉयल एकेडमी ने 42 अंक बनाए। कैथल की टीम 32 अंक ही बना सकी। रॉयल एकेडमी ने 10 अंकों के अंतर से फाइनल मैच जीता। बागपत का प्रियांशी क्लब तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजक मोनू गुर्जर और अशोक कुमार ने तीनों टीमों के कप्तान मन्नूव सोनी को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। विक्रम सिंह, विनय प्रधान और आदेश फौजी ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें