फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 5.5 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.75 लाख रुपये बताई गई है।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस 31 अक्तूबर को चरथावल-न्याजूपुरा मार्ग पर काली नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान न्याजूपुरा की ओर से आ रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खादरवाला निवासी अब्दुल मन्नान (29) और कस्सावान निवासी जावेद उर्फ अल्लू (25) के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क की पड़ताल करने में जुटी है। गांजे की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसकी बिक्री किन लोगों को होती थी, इसके लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि गिरफ्तार जावेद उर्फ अल्लू पर आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक शशि कपूर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें