वैशाली जिले में डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा में राजस्व कर्मचारी के निजी कार्यालय पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ गोपाल मंडल और प्रशिक्षु आईपीएस शैलजा ने किया। छापेमारी के दौरान कार्यालय से नगद रुपए, लैपटॉप, दर्जनभर से अधिक मोबाइल फोन और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए।