फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संगठन में पिछड़ी जातियों को बड़ा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि केवल सपा में ही पिछड़े वर्ग को पूर्ण सम्मान और अधिकार दिए जाते हैं।
विज्ञापन

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, सत्यवीर प्रजापति ने कहा कि पिछड़ी जातियों का योगी सरकार में खुलकर उत्पीड़न और भेदभाव किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सचिन प्रजापति ग्राम बसेड़ा और मदन प्रजापति ग्राम कूकड़ा को जिला सचिव बनाएं जाने की घोषणा की। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में रामशरण कश्यप, राजाराम प्रजापति, बाबूराम प्रजापति और फौजी श्यामलाल प्रजापति को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्वागत किया।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में नरेश कश्यप व साजिद अली खुड्डा व रामनिवास कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, कृष्णपाल प्रजापति, संजीव प्रजापति, सचिन विश्वकर्मा, नरेश कश्यप, मदन पाल कश्यप को जिला सचिव पिछड़ा वर्ग व रोहताश प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, नरेश कश्यप बघरा, सुरेंद्र कश्यप भैंसी को जिला कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग बनाया गया।
विज्ञापन

निर्वेश प्रजापति जिला सचिव शिक्षक सभा, मनीष कुमार जिला सचिव अधिवक्ता सभा, जैनेंद्र कुमार जिला सचिव सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कुलदीप कश्यप, शुभम पाल को सचिव विधानसभा मीरापुर कार्यकारिणी, महेश प्रजापति विधानसभा कोषाध्यक्ष, कालूराम विधानसभा सचिव खतौली मनोनीत किया है। संचालन नरेंद्र सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें