फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर घाट पर चौकी बनाने को लेकर किया भूमि पूजन

विज्ञापन
खतौली गंगनहर घाट पर पुलिस चैकी के लिए भूमि पूजन करते विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गंगनहर घाट पर चौकी बनाने के लिए भूमि पूजन
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर पर तोड़फोड़ के बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण कराए जाने का बीड़ा उठाते हुए विधायक द्वारा भूमि पूजन कराया। इसके पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

गंगनहर घाट पर सावन के मौसम में लाखों शिव भक्त कांवड़ लेकर जाते समय इस घाट पर रुककर विश्राम करने के बाद गंगनहर में स्नान कर अपनी थकान मिटाते हैं। इसी के मद्देनजर गंगनहर घाट के कायाकल्प की योजना बनाई गई, जिससे हरी झंडी मिलने के बाद एमडीए द्वारा लाखों की लागत से गंगनहर घाट का कायाकल्प कराया गया। अब गंगनहर घाट आस्था का केंद्र बन गया। प्रतिदिन गंगनहर सेवा समिति यहां पर सायं के समय विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ गंगा की आरती कराती है, जिसमें कस्बा तथा क्षेत्र के भक्त पहुंचकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लेते हैं। यहां पर पुलिस चौकी बनाए जाने की भी योजना बनाई जा रही थी, लेकिन यह योजना अधर में लटक गई थी। शनिवार की रात गंगनहर घाट पर चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चौकी निर्माण के लिए गंगनहर घाट के समीप भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन पंडित प्रवीण तिवारी ने विधिविधान से किया, जिसमें यजमान खतौली विधायक विक्रम सैनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम इन्द्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर एचएनसिंह, गंगनहर सेवा समिति के पदाधिकारी सहित भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें