फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई को बंधक बनाया

Tue, 29 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बिजलीघर पर धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के कस्बा भोकरहेड़ी के नागरिकों ने वर्तमान घरेलू विद्युत दरों को घटाकर दो रुपये 20 पैसे करने की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारियों को बंधक बना लिया। बिलों में अनियमितता, जर्जर विद्युत लाइन और नए खंभे लगाने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन


33/11 विद्युत उपकेंद्र पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष सुमित सहरावत, समाजसेवी जोगिंद्र वर्मा, भाकियू नेता नवीन सहरावत के नेतृत्व में कस्बावासियों ने जेई आजादवीर, एसडीओ कालीचरण को बंधक बनाकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कि भोकरहेड़ी में शहरी मानकों पर विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इसलिए केवल मीटर लगाकर शहरी बिल वाजिब नहीं बनता है। भोकरहेड़ी कृषि प्रधान कस्बा है। सरकार ट्यूबवेल पर भी किसान को विद्युत बिलों में छूट प्रदान करती है। ठीक उसी प्रकार घरेलू विद्युत दरों में भी नागरिकों को छूट प्रदान की जाए। 

जर्जर विद्युत लाइन बदलवाई जाएं और खंभों की कमी के कारण नागरिकों को ठीक प्रकार से विद्युत सप्लाई नहीं मिल पाती है। गलत बिल भेजकर उपभोक्ता का शोषण किया जा रहा है। मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारी पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए गए। धरने पर विपिन कुमार, सुभाषचंद, बिजेंद्र लंबरदार, मदनपाल, रवि कुमार, देवेंद्र सिंह, शैंकी, जोनी, अफजल, आमिर, रोहित, राहुल, रामकुमार, कंवरपाल सिंह, राजेंद्र, सुदेश कुमार, राकेश कुमार, उदयवीर सभासद, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें