संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई न हुई तो एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा।
भाकियू (तोमर) के जिला उपाध्यक्ष सोनू तेजियान के नेतृत्व में एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि ठोकरपुर गांव के पास चल रही फैक्टरी एनजीटी के नियमों का पालन नहीं कर रही है। फैक्टरी से निकलने वाला धुआं कचरा लोगों को बीमार बना रहा है। इससे आसपास के गांव में डेंगू बुखार फैल रहा है। साथ ही फैक्टरी निकल रहे गंदे पानी से फसलों और मानव जीवन को नुकसान पहुंच रहा है। इसे न्याय हित में रोका जाना चाहिए। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल कराने, बिजली के बिलों में अनियमितता को दूर कराने, दिवालहेड़ी से झबरेड़ा उत्तराखंड बार्डर तक बनी सड़क की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने तथा भायला रोड पर कब्रिस्तान की संपत्ति पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग की। इसमें कलीम, आमिर खान, मुनव्वर, आजम, जाहिद, असलम, नीर पाल, राम कुमार, टिंकू पाल, अक्षय व सतपाल मौजूद रहे।